—स्वयं रोजगार के तहत महिलाएं बना रही है हाइजेनिक और सैनिटाइज किए हुए मास्क: अंजना सोनी
भिवानी, 19 अप्रैल:- महिलाओं ने स्वयं रोजगार के तहत कार्यक्रम शुरू किया हुआ है जिसके तहत महिलाएं पूरी तरह से हाईजेनिक और सैनिटाइज युक्त मास्क बना रही हैं। लोक विकास और वृद्धि आयोग की अध्यक्ष डा. अंजना सोनी ने बताया कि कोरोना संकट से देश व प्रदेश को बचाने के लिए ये महिलाएं पूरी सावधानि के साथ मास्क तैयार करती हैं तथा उन्हें लोगों को पहुंचाया जाता है ताकि वे इस महामारी के संक्रमण से बच सकें। डा. अंजना सोनी ने बताया कि अस्पतालों में चिकित्सकों व कर्मचारियों के लिए भी मास्क तैयार कर समय-समय पर उन्हें वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त अजय कुमार ने महिलाओं द्वारा स्वयं रोजगार के तहत मास्क तैयार करने की योजना को सराहनिय कदम बताते हुए कहा कि यह एक सार्थक पहल है जिससे इस संकट की घड़ी में महिलाओं को रोजगार मिलेगा तथा वैश्विक महामारी के संक्रमण से लोगों का बचाव भी होगा।
